T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत – पाक, तो क्या करेगा पाकिस्तान, ये है जवाब

Posted by

पाकिस्तान ने फिलहाल कोलंबो में टीम इंडिया के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच को खेलने से मना कर दिया है लेकिन टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि अगर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल या फाइनल में भारत से मुकाबला हुआ तो भी पाक वही करेगी जो उनकी सरकार कहेगी. बांग्लादेश के बाहर होने पर उन्होंने निराशा जताई. पाकिस्तान ने 15 फरवरी का भारत मैच पहले ही बायकॉट कर दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कर दिया है कि अगर टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में भारत से मुकाबला होता है तो टीम सरकार की सलाह के अनुसार ही आगे बढ़ेगी.

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पहले से ही राजनीतिक तनाव बना हुआ है. बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने और भारत के खिलाफ ग्रुप मैच के बायकॉट के बाद से यह मुद्दा और संवेदनशील हो गया है.

गुरुवार को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने कहा- भारत के खिलाफ खेलना हमारे हाथ में नहीं है. यह सरकार का फैसला था और अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत से मैच हुआ तो हम फिर से सरकार से सलाह लेंगे.

उन्होंने साफ किया कि टीम का फोकस केवल क्रिकेट पर है और हम बाहरी चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. पाकिस्तान द्वारा 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच का बायकॉट बांग्लादेश के समर्थन में किया गया था. ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था, क्योंकि BCB की भारत के बाहर मैच कराने की मांग खारिज कर दी गई थी.

बांग्लादेश के वर्ल्ड कप में ना होने पर क्या बोले आगा?

आगा ने बांग्लादेश के बाहर होने पर दुख जताते हुए कहा-यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश यहां नहीं है. उनकी टीम काफी मजबूत है. उम्मीद है वे हमें सपोर्ट करेंगे. अपने पहले T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी को लेकर आगा ने उत्साह जताया और कहा कि पिछले छह महीनों में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है.

उन्होंने कहा- एशिया कप के बाद से हमने कोई सीरीज नहीं हारी है. टीम आत्मविश्वास से भरी है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और फिलहाल फोकस नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले मुकाबले पर है.

पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. इसके बाद 10 फरवरी को USA और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ंत होगी. सभी ग्रुप मैच कोलंबो में खेले जाएंगे. वहीं पाकिस्तान का 15 फरवरी को भारत से भी लीग मैच है, जिसे उसने पाकिस्तानी सरकार के दखल के बाद बायकॉट करने का फैसला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *