भारत के इस खिलाड़ी के लिए शुरू होने से पहले खत्म हो गया T20 World Cup 2026, कप्तान सूर्या ने कर दिया कन्फर्म!

Posted by

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही एक खिलाड़ी के लिए बुरी खबर आ रही है. इस खिलाड़ी को शायद ही टूर्नामेंट के किसी मैच में मौका मिले, ये खिलाड़ी अब न तो मैन ओपनर रहे हैं और न ही मैन विकेटकीपर इसकी बानगी हमें वार्मअप मैच में देखने को मिल चुकी है.

T20 World Cup 2024 विनिंग टीम का हिस्सा संजू सैमसन थे. हालांकि, वह उन 3 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था.

हालांकि, T20 विश्व कप 2026 के लिए जब टीम चुनी गई तो ऐसा लगा कि संजू सैमसन इस बार तो विश्व कप पक्का खेलेंगे, लेकिन एक बार फिर से संजू सैमसन के लिए टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है. इसकी पुष्टि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कर दी है.

दरअसल, बुधवार 4 फरवरी को जब भारतीय टीम नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अपने एकमात्र वार्मअप मैच में खेलने उतरी थी तो एक नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर थी.

अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने ईशान किशन उतरे थे. वही ईशान किशन, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोच और कप्तान ने विकेटकीपिंग के दस्ताने भी सौंप दिए थे. उस मैच में संजू सैमसन से विकेटकीपिंग छिनी और अब ओपनिंग भी छिन गई है.

टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया था कि टॉप ऑर्डर में बदलाव होगा. उन्होंने कहा था कि निश्चित तौर पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे.

ये बात संजू सैमसन के लिए एक सेटबैक रही, क्योंकि जो खिलाड़ी दूसरी टीमों को पानी मांगने पर मजबूर करने वाला था, वह अब अपनी टीम को पानी पिलाने पर मजबूर होगा. जब टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम चुनी गई थी तो संजू सैमसन मैन ओपनर और मैन विकेटकीपर थे, लेकिन अब बैकअप ओपनर और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टूर्नामेंट शुरू करेंगे.

सैमसन के इस डिमोशन की पीछे की वजह कोई रणनीति या पक्षपात नहीं, बल्कि वह खुद एक कारण हैं. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सैमसन ने सभी मैचों में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की, लेकिन रन बनाए सिर्फ 46. सीरीज में उनका औसत 9.20 का था. 135.29 का स्ट्राइक रेट उनका रहा. 6 चौके और 2 छक्के पूरी सीरीज में उनके बल्ले से निकले.

वहीं, अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों में 182 रन बनाए, बावजूद इसके कि वे दो मैचों में शून्य पर आउट हुए. ईशान किशन जो नंबर 3 पर खेले. उन्होंने 4 मैचों में 215 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव, जो इस सीरीज से पहले आउट ऑफ फॉर्म थे, उन्होंने 5 मैचों में 242 रन बनाए.

एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपन कर रहे थे. कुछ दमदार पारियां साथ में दोनों ने खेलीं और परफेक्ट जोड़ी उनकी लगी.

हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में टी20 सीरीज में उनको ड्रॉप करने की बात हो रही थी, लेकिन उन्होंने शतक जड़कर अपनी जगह बचाई और अगले करीब दर्जनभर मैचों में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. एशिया कप 2025 में उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी पड़ी. कॉम्बिनेशन की वजह से अगली सीरीजों में वह प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप भी हुए.

उस दौरान शुभमन गिल लगातार फ्लॉप होते चले गए. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिला, जहां उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए. इसके बाद जब टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन हुआ तो सिलेक्टर्स ने उपकप्तान और ओपनर शुभमन गिल को ड्रॉप किया और सैमसन को मैन ओपनर और मैन विकेटकीपर के तौर पर चुना और उनके बैकअप के तौर पर ईशान किशन को चुना.

ईशान किशन को तिलक वर्मा के चोटिल होने पर नंबर 3 पर मौका मिला और उन्होंने आतिशी पारियां खेलकर सभी का ध्यान खींचा, जिसके कारण संजू सैमसन अब टी20 विश्व कप में शायद नजर नहीं आएंगे. अगर अभिषेक और ईशान में किसी को चोट लगती है तो शायद सैमसन को मौका मिल सकता है, लेकिन इसके अलावा कोई चांस सैमसन को मिलता नजर नहीं आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *