आज शेयर बाजार खुलने के बाद धीरे धीरे लाल में कारोबार कर रहा था और इन्वेस्टर को उम्मीद थी की ये हरे रंग की ओर तेजी से बढ़ेगा लेकिन इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट का ऐलान कर दिया और इसमें पहले के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा गया है, जिसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा. इसी खबर के बाद शेयर बाजार के तीनों प्रमुख इंडेक्स तेजी से गिरने शुरू हो गए हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. 5.25 फीसदी पर रेपो रेट को अनचेंज रखा है, जिसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा. रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को नहीं बदलने का फैसला किया है.
एमपीसी बैठक के फैसले पर अपडेट देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि जहां ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता फैली हुई है, वहीं भारत में महंगाई पूरी तरह से कंट्रोल है. महंगाई दर आरबीआई के सीमा से नीचे बना हुआ है. महंगाई दर 4 फीसदी के आसपास बना हुआ है, जिसका मतलब है कि हमारी इंडस्ट्री और देश पर महंगाई का ज्यादा भार नहीं है.
जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगले दो दिनों में भारत को जीडीपी और महंगाई दोनों के लिए एक नया बेस ईयर मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है और घरेलू महंगाई और विकास के महंगाई सकारात्मक हैं.
केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने ग्रोथ अनुमान को 7.3 प्रतिशत से संशोधित करके 7.4 प्रतिशत कर दिया है. उन्होंने कहा कि बजट 2026 में घोषित कई उपाय विकास के लिए अनुकूल होंगे, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवाओं के निर्यात में मजबूती बनी रहेगी.






Leave a Reply