कहाँ दिखेगा T20 World Cup 2026, जानिए पूरा शेड्यूल

Posted by

T20 World Cup Matches Start Date and Time: पाकिस्तान के इंकार और बांग्लादेश के बाहर होने के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. 1 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को होगा. ये टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन है और इसका आयोजन भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं.

T20 World Cup 2026 Kab Hoga, Cricket Matches Schedule Start Date and Time in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन 7 फरवरी से शुरू होने वाला है.

इस बार ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं. टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे जो भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू में होंगे. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेलने वाली हैं जिसमें इटली की टीम पहली बार खेलेगी.

स्कॉटलैंड को भी टूर्नामेंट में लेट एंट्री मिली है क्योंकि बांग्लादेश को आईसीसी ने बाहर कर दिया है. 20 टीमों को 4 ग्रुप्स में बांटा गया है, हर ग्रुप में पांच टीमें हैं. आइए आपको बताते हैं टी20 वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल के बारे में सबकुछ. भारत में आप इस टूर्नामेंट को जिओ हॉटस्टार पर और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख पाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल

7 फरवरी 2026

पहला मैच, ग्रुप A- पाकिस्तान vs नीदरलैंड, समय: 11:00 AM, वेन्यू: कोलंबो, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब
दूसरा मैच, ग्रुप C- वेस्ट इंडीज vs स्कॉटलैंड, समय: 3:00 PM , वेन्यू: कोलकाता, ईडन गार्डन्स
तीसरा मैच, ग्रुप A- भारत vs यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, समय: 7:00 PM , वेन्यू: मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम
8 फरवरी 2026

चौथा मैच, ग्रुप D- 11:00 AM, न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान, वेन्यू: चेन्नई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम
पांचवां मैच, इंग्लैंड vs नेपाल- समय: 3:00 PM, वेन्यू: मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम
छठा मैच, ग्रुप B श्रीलंका vs आयरलैंड- समय: 7:00 PM, वेन्यू: कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम
9 फरवरी, 2026

सातवां मैच, ग्रुप C, स्कॉटलैंड vs इटली, समय: 11:00 AM, वेन्यू: कोलकाता, ईडन गार्डन्स
आठवां मैच, ग्रुप B, जिम्बाब्वे vs ओमान, समय: 3:00 PM IST, वेन्यू: कोलंबो, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब
9वां मैच, ग्रुप D, साउथ अफ्रीका vs कनाडा, समय: 7:00 PM, वेन्यू: अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
10 फरवरी, 2026

10वां मैच, ग्रुप A, नीदरलैंड vs नामीबिया, समय: 11:00 AM, वेन्यू: दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
11वां मैच, ग्रुप डी, न्यूजीलैंड vs यूएई, समय: 3 PM, वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम
12वां मैच, ग्रुप ए, पाकिस्तान vs यूएसए, समय: 7:00 PM, वेन्यू: कोलंबो, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब
11 फरवरी, 2026

13वां मैच, ग्रुप D, दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान, समय: 11:00 AM , अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
14वां मैच, ग्रुप B, ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड, कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, समय: 3:00 PM
15वां मैच, ग्रुप C, इंग्लैंड vs वेस्ट इंडीज, मुंबई, समय: 7:00 PM, वानखेड़े स्टेडियम
गुरुवार, 12 फरवरी 2026

16वां मैच, ग्रुप B, श्रीलंका vs ओमान, समय: 11:00 AM, पलेकेले, पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
17वां मैच, ग्रुप C, नेपाल vs इटली, समय: 3:00 PM IST, मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम
18वां मैच, ग्रुप A, भारत vs नामीबिया, समय: 7:00 PM, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम
शुक्रवार, 13 फरवरी 2026

19वां मैच, ग्रुप B – ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे, कोलंबो, समय: 11:00 AM, आर. प्रेमदासा स्टेडियम
20वां मैच, ग्रुप D- कनाडा vs संयुक्त अरब अमीरात, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम, समय: 3:00 PM
21वां मैच, ग्रुप A- चेन्नई, संयुक्त राज्य अमेरिका vs नीदरलैंड, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, समय: 7:00 PM
शनिवार, 14 फरवरी 2026

22वां मैच, ग्रुप B- आयरलैंड vs ओमान, कोलंबो, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, समय: 11:00 AM
23वां मैच, ग्रुप C- इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड, कोलकाता, ईडन गार्डन्स, समय: 3:00 PM
24वां मैच, ग्रुप D- न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, समय: 7:00 PM
रविवार, 15 फरवरी

25वां मैच, ग्रुप C- वेस्ट इंडीज vs नेपाल, मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम, समय: 11:00 AM
26वां मैच, ग्रुप A- चेन्नई, संयुक्त राज्य अमेरिका vs नामीबिया, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, समय: 3:00 PM
27वां मैच, ग्रुप A- भारत vs पाकिस्तान , कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, समय: 7:00 PM
सोमवार, 16 फरवरी 2026

28वां मैच, ग्रुप D- अफगानिस्तान vs संयुक्त अरब अमीरात, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम, समय: 11:00 AM
29वां मैच, ग्रुप C – इंग्लैंड vs इटली, कोलकाता, ईडन गार्डन्स, समय: 3:00 PM
30वां मैच, ग्रुप B- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, पलेकेले, पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, समय: 7:00 PM
मंगलवार, 17 फरवरी 2026

31वां मैच, ग्रुप D- न्यूजीलैंड vs कनाडा, चेन्नई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, समय: 11:00 AM
32वां मैच, ग्रुप B- आयरलैंड vs जिम्बाब्वे, पलेकेले, पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, समय: 3:00 PM
33वां मैच, ग्रुप C- स्कॉटलैंड vs नेपाल, मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम, समय: 7:00 PM
बुधवार, 18 फरवरी 2026

34वां मैच, ग्रुप D-दक्षिण अफ्रीका vs संयुक्त अरब अमीरात, दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम, समय: 11:00 AM
35वां मैच, ग्रुप A- पाकिस्तान vs नामीबिया, कोलंबो, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, समय: 3:00 PM
36वां मैच, ग्रुप A- भारत vs नीदरलैंड, अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम,समय: 7:00 PM
गुरुवार, 19 फरवरी 2026

37वां मैच, ग्रुप C – वेस्ट इंडीज vs इटली, कोलकाता, ईडन गार्डन्स, समय: 11:00 AM
38वां मैच, ग्रुप B-श्रीलंका vs जिम्बाब्वे, कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, समय: 3:00 PM
39वां मैच, ग्रुप D – अफगानिस्तान vs कनाडा, चेन्नई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, समय: 7:00 PM
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026

40वां मैच, ग्रुप B- ऑस्ट्रेलिया vs ओमान, पलेकेले, पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, समय: 7:00 PM
Super 8 स्टेज (21 फरवरी से)
41वां मैच, Super 8 ग्रुप 2 (Y2 vs Y3) कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम – 21 फरवरी, 7:00 PM
42वां मैच, Super 8 ग्रुप 2 (Y1 vs Y4) पलेकेले – 22 फरवरी, 3:00 PM
43वां मैच, Super 8 ग्रुप 1 (X1 vs X4) अहमदाबाद – 22 फरवरी, 7:00 PM
44वां मैच, Super 8 ग्रुप 1 (X2 vs X3) मुंबई – 23 फरवरी, 7:00 PM
45वां मैच, Super 8 ग्रुप 2 (Y1 vs Y3) पलेकेले, पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम- 24 फरवरी, समय: 7:00 PM
46वां मैच, Super 8 ग्रुप 2 (Y2 vs Y4) कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, 25 फरवरी, समय: 7:00 PM
47वां मैच, Super 8 ग्रुप 1 (X3 vs X4) अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 25 फरवरी, समय: 3:00 PM
48वां मैच, Super 8 ग्रुप 1 (X1 vs X2) चेन्नई, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, 26 फरवरी, समय: 7:00 PM
49वां मैच, Super 8 ग्रुप 2 (Y1 vs Y2) कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, , 27 फरवरी, समय: 7:00 PM
50वां मैच, Super 8 ग्रुप 2 (Y3 vs Y4) पलेकेले, पलेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, , 28 फरवरी, समय: 7:00 PM
51वां मैच, Super 8 ग्रुप 1 (X2 vs X4) दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम, रविवार, 1 मार्च, समय: 3:00 PM
52वां मैच, Super 8 ग्रुप 1 (X1 vs X3) कोलकाता, ईडन गार्डन्स, 1 मार्च, समय: 7:00 PM

पहला सेमीफाइनल– TBC स्थान – 4 मार्च 2026, 7:00 PM

दूसरा सेमीफाइनल– मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम – 5 मार्च 2026, 7:00 PM

फाइनल- TBC स्थान (संभावित अहमदाबाद या कोलंबो) – 8 मार्च 2026, 7:00 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *